Government Of Bihar

Hon'ble Chief Minister of Bihar
Shri Nitish Kumar Hon'ble Chief Minister
Government of Bihar | Official Website

पथ निर्माण विभाग

परिचय

बिहार सरकार के एक प्रमुख कार्य विभाग के रूप में पथ निर्माण विभाग फ्लाईओवर, आरओबी सहित सड़कों और पुलों की योजना, डिजाइन, निर्माण, सुधार, सुदृढ़ीकरण और रखरखाव करता है।

औद्योगिक, वाणिज्यिक, कृषि में तेजी लाने के लिए नवीनतम निर्माण तकनीकों का उपयोग करके उच्च गुणवत्ता वाले सड़क बुनियादी ढांचे को विकसित करके समग्र परिवहन और परिचालन लागत को अनुकूलित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और प्रमुख जिला सड़कों के तहत वर्गीकृत सड़कों सहित सड़क नेटवर्क प्रणाली का निर्माण, उन्नयन और रखरखाव किया जाता है।

राज्य के किसी भी कोने से पटना 3.5 घंटे में पहुंचने का लक्ष्य। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विभाग ने राज्य को विकास की नई दिशा दी है।

2025 की प्रमुख उपलब्धियां

  • जे०पी० गंगा पथ के कंगनघाट से दीदारगंज तक लोकार्पण — पटना में कुल 20.50 कि.मी. एलिवेटेड एट ग्रेड पथ पश्चिम से पूर्व तक चालू।
  • राज्य का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर — शहीद कारगिल चौक से अशोक राजपथ लोकार्पित।
  • मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ — भुपतिपुर से पुनपुन तक पूर्ण एवं लोकार्पित।
  • कच्ची दरगाह बिदुपुर पुल — पटना से राघोपुर अंश पूर्ण एवं लोकार्पित।

विगत एक वर्ष में: 38,732.54 करोड़ रुपये की 266 पथ एवं पुल परियोजनाओं की स्वीकृति। इसमें HAM मॉडल पर पहली बार तीन गंगा पथ परियोजनाएं।

नीतियां एवं रखरखाव मॉडल

  • बिहार राज्य पुल प्रबंधन एवं संधारण नीति 2025 लागू — 60 मी. से अधिक लंबाई के 624 पुलों का संधारण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा। 85 बड़े पुलों का Structural Safety Audit IIT Delhi एवं IIT Patna से।
  • बिहार राज्य पुल निर्माण निगम — 86 परियोजनाएं प्रगति पर (09 मेगा, 27 ROB, 12 Pontoon Bridge)।
  • OPRMC (Output and Performance Based Road Maintenance Contract) — 2013 से लागू, देश में लागत-कुशल मॉडल। अब OPRMC-III 7 वर्षों के लिए AI/ML के साथ रियल-टाइम मॉनिटरिंग।

राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाएं

  • दानापुर - बिहटा - कोईलवर प्रगति में।
  • आमस-दरभंगा ग्रीनफील्ड परियोजना प्रगति में।
  • मुंगेर मिर्जा चौकी 4 लेन प्रगति में।
  • दीघवारा - शेरपुर गंगा पर 6-लेन पुल प्रगति में।
  • महात्मा गाँधी सेतु के समानान्तर 4-लेन पुल प्रगति में।
  • जे०पी० सेतु के समानान्तर 6-लेन पुल प्रगति में।
  • कच्ची दरगाह बिदुपुर 6-लेन गंगा पुल — चरण-02 एवं 03 प्रगति पर।
  • जे०पी० गंगा पथ से पटना घाट संपर्कता प्रगति पर।
  • मीठापुर से सिपारा एलिवेटेड पथ एवं ROB प्रगति पर।
  • बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा पर 4-लेन पुल (51 कि.मी.) प्रगति पर।

केंद्र सरकार एवं अन्य सहयोग

एक्सप्रेसवे:

  • वाराणसी - कोलकाता (5 पैकेज में कार्य आवंटित)।
  • गोरखपुर- सिलीगुड़ी, रक्सौल - हल्दिया, पटना-पूर्णियाँ मार्गरेखन स्वीकृत।
  • रामजानकी मार्ग — मशरख से भिट्ठामोड स्वीकृत।

राष्ट्रीय उच्च पथ मेगा परियोजनाएं:

  • आँटा-सिमरिया गंगा पर 6-लेन पुल — पूर्ण।
  • बख्तियारपुर-मोकामा 4 लेन — पूर्ण।

ADB एवं JICA फंडेड प्रोजेक्ट्स प्रगति पर (BSHP-III, IV आदि)।

अन्य महत्वपूर्ण पहल

  • 222 रेलवे फाटकों पर ROB निर्माण प्रक्रिया शुरू (रेल मंत्रालय द्वारा)।
  • सभी सिंगल लेन पथों को 2-लेन में उन्नयन चरणबद्ध।
  • सात निश्चय-3 (2025-30) — 05 नए एक्सप्रेसवे की योजना, विभागीय समिति गठित।
Government of Bihar

Government of Bihar, Old Secretariat, Patna-800015, Bihar, India

Total Visitors: 475875 No. of Active Users: 247

Content Managed by :
Information and Public Relations Department
Suggestions,if any,may be sent on - feedback.commonportal@gmail.com

Screen Reader | Website Policies | Help | © IPRD | Last Updated: