Government of Bihar

Hon'ble Chief Minister of Bihar
Shri Samrat Choudhary Hon'ble Chief Minister
Government of Bihar | Official Website

रोजगार

वर्ष 2020-25 (7 निश्चय-2) के अंतर्गत उपलब्धियाँ

सरकारी क्षेत्र में दी गई नौकरी
लक्ष्य : 10 लाख
उपलब्धि : लगभग 10 लाख
उपलब्ध कराये गये रोजगार
लक्ष्य : 10 लाख
उपलब्धि : 39 लाख से अधिक

भविष्य का लक्ष्य

अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ नौकरियां और रोजगार सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रोजगार सृजन के इस ऐतिहासिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

प्रमुख योजनाएँ एवं पहल

  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को ₹2,10,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
  • मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों को ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता (₹5 लाख अनुदान एवं ₹5 लाख ब्याज मुक्त ऋण) प्रदान की जा रही है।
  • टीआरई-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा में डोमिसाइल नीति लागू कर बिहार के अभ्यर्थियों को लाभ दिया गया है।
  • युवाओं के कौशल विकास हेतु कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।
  • बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 के अंतर्गत उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
  • बिहार लघु उद्यमी योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को स्वरोजगार के लिए ₹2 लाख तक सहायता प्रदान की जा रही है।
  • मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत युवाओं को इंटर्नशिप के लिए ₹4,000 से ₹6,000 प्रतिमाह दिया जा रहा है।
  • सभी सरकारी नौकरियों की प्रारंभिक परीक्षा का शुल्क ₹100 तथा मुख्य परीक्षा निशुल्क किया गया है।
  • बियाडा एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के माध्यम से बंद उद्योगों को पुनः शुरू करने के लिए सहायता प्रदान की जा रही है।
  • सभी सरकारी नौकरियों में बिहार की मूल निवासी महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया है।
  • बिहार प्लेटफॉर्म आधारित गिग कामगार अधिनियम 2025 के माध्यम से गिग कामगारों को सहायता प्रदान की जा रही है।
  • विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु चयन आयोग के माध्यम से नियमित परीक्षाएँ आयोजित की जा रही हैं।
  • युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिहार युवा आयोग का गठन किया गया है।
  • राज्य में अलग से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का गठन किया गया है।
Government of Bihar

Government of Bihar, Old Secretariat, Patna-800015, Bihar, India

Total Visitors: 641629 No. of Active Users: 23

Content managed by :
Information and Public Relations Department, Govt. of Bihar
Suggestions if any, may be sent on - bihar.commonportal@gmail.com

Screen Reader | Website Policies | Help | © IPRD | Last Updated: