Government of Bihar

Hon'ble Chief Minister of Bihar
Shri Nitish Kumar Hon'ble Chief Minister
Government of Bihar | Official Website

स्वास्थ्य

सात निश्चय-3 के अंतर्गत राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण

  • पीएमसीएच, पटना को देश के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें 5,000+ बेड की उन्नत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी।
  • डीएमसीएच, दरभंगा का पुनर्विकास कर 2,500 बेड वाला अस्पताल बनाया जा रहा है। इसमें ₹132 करोड़ की लागत से 400 बेड वाले सर्जिकल वार्ड का निर्माण हो चुका है।
  • आईजीआईएमएस, पटना में 3,000 बेड की सुविधा उपलब्ध है।
  • एनएमसीएच, पटना और एएनएमसीएच, गया को 2,500 बेड का बनाया जा रहा है।
  • राज्य में अभी 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल संचालित हैं।
  • 21 मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं और 7 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण स्वीकृत किया गया है।

स्वास्थ्य सुविधाएँ

  • अस्पतालों में 503 प्रकार की दवाएं और 132 प्रकार के मेडिकल डिवाइसेज मुफ्त उपलब्ध हैं।
  • 493 संस्थानों में डिजिटल एक्स-रे तथा 592 संस्थानों में मुफ्त ईसीजी की सुविधा उपलब्ध है। निःशुल्क दवा वितरण में बिहार देश में प्रथम स्थान पर है।
  • सभी जिलों में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध है। वर्ष 2020–26 तक कुल 9,25,962 सेशन प्रदान किए गए हैं।
  • 29 जिलों में मुफ्त डे-केयर कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध है।

स्वास्थ्य सहायता योजनाएँ

  • मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के तहत वर्ष 2024–25 एवं 2025–26 में कैंसर, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, स्पाइनल सर्जरी, हिप एवं नी रिप्लेसमेंट तथा हृदय रोग जैसी बीमारियों के 49,270 मरीजों को अब तक ₹385.09 करोड़ की सहायता दी गई है।
  • बाल हृदय योजना के तहत हृदय में छेद के साथ जन्मे 2,746 बच्चों का निःशुल्क उपचार किया गया है।
  • मुख्यमंत्री बाल थैलेसीमिया योजना के तहत 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन सी.एम.सी वेल्लोर में निःशुल्क किया जा रहा है। अब तक 30 बच्चे रोग मुक्त हो चुके हैं और 15 बच्चों का उपचार जारी है।
  • मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत 9–14 वर्ष की बालिकाओं को मुफ्त एचपीवी टीकाकरण दिया जा रहा है। अब तक 6,78,115 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है।