Government of Bihar

Hon'ble Chief Minister of Bihar
Shri Nitish Kumar Hon'ble Chief Minister
Government of Bihar | Official Website

शिक्षा

  • बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति के परिणामस्वरूप राज्य में छात्र-शिक्षक अनुपात 65:1 से सुधरकर 29:1 हो गया है।
  • वर्तमान में राज्य में कुल शिक्षकों की संख्या 5,97,742 तक पहुँच गई है।
  • राज्य सरकार द्वारा सभी प्रकार की सरकारी नौकरियों की प्रारंभिक परीक्षा का शुल्क ₹100 तथा मुख्य परीक्षा को निःशुल्क करने का प्रावधान किया गया है।
  • बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत छात्रों को ₹4 लाख तक की ब्याज मुक्त राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
  • राज्य के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में बी.टेक. का शुल्क मात्र ₹10 प्रतिमाह तथा 46 पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा का शुल्क मात्र ₹5 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।
  • बिहार के 44 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना की गई है।
  • मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के अंतर्गत 20–25 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार स्नातकों को अधिकतम 2 वर्ष तक ₹1000 प्रतिमाह भत्ता प्रदान किया जाता है।
  • कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक करोड़ों युवाओं को भाषा, कंप्यूटर तथा व्यवहार कौशल का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
Government of Bihar

Government of Bihar, Old Secretariat, Patna-800015, Bihar, India

Total Visitors: 508290 No. of Active Users: 187

Content managed by :
Information and Public Relations Department, Govt. of Bihar
Suggestions if any, may be sent on - bihar.commonportal@gmail.com

Screen Reader | Website Policies | Help | © IPRD | Last Updated: