मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास अनुदान योजना
इस योजना का प्रारंभ वित्तीय वर्ष 2018–19 से किया गया है। वर्तमान में पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में आवासित हो कर अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र / छात्राओं को कॉट, मेज़, चादर, पढ़ने–पढ़ाने हेतु टेबल, कुर्सी, जेटरेटर, आरओओ वॉटर प्योरीफायर, खेलकूद सामग्री, खाना बनाने हेतु बर्तन एवं स्टोविया, पुस्तकालय–सह–डिजिटल अध्ययन केन्द्र इत्यादि की सुविधा दी जा रही है।
राज्य सरकार द्वारा समाज के कमजोर वर्ग के छात्र / छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक कर उच्च शिक्षा दर में वृद्धि करने के उद्देश्य से एवं छात्रावास महंगी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए छात्र / छात्राओं को छात्रावास अनुदान की आवश्यकता को देखते हुए यह योजना प्रारंभ की गई है।
इस योजना के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में अध्ययनरत छात्र / छात्राओं को प्रति छात्र / छात्रा ₹1000 /– (एक हजार) प्रतिमाह अनुदान देने से छात्रावास संचालन हेतु सहायता देने का प्रावधान है। योजना अन्तर्गत औसतन पांच हजार छात्र / छात्राओं को प्रतिवर्ष लाभान्वित किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025–26 में ₹840.00 लाख व्यय का प्रावधान किया गया है।