Welcome to the Official Web Site of Bihar
Site Name

SC and ST Welfare Department

मुख्य योजनाएँ

अनुसूचित जाति उप योजना

राज्य योजना/ केन्द्रीय योजना के प्रत्येक प्रक्षेत्र हेतु जो भी भौतिक लक्ष्य निर्धारित है, उसका एक निर्धारित अंश से अनुसूचित जाति के सदस्यों को लाभ पहुँचाया जाता है और उसे अलग किये गये अंश का उपभोग मात्र अनुसूचित जाति के सदस्यों के कल्याण पर ही किया जाता है।

इसके लिये सामान्य विकास प्रक्षेत्रों में ऐसे ही योजनाओं का चयन किया जाता है, जो अनुसूचित जातियों के लिए लाभकारी हो। अनुसूचित जाति उप योजना का लक्ष्य अनुसूचित जातियों के परिवारों को हर दृष्टि से कुशल एवं दक्ष बनाना है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके और वे गरीबी रेखा से उपर उठ सके। अनुसूचित जाति उप योजना के कार्यान्वयन हेतु राज्य के विकास से संबंधित विभागों द्वारा राशि कर्णांकित की जाती है और उनके द्वारा ही अनुसूचित जाति के परिवारों को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से विशेष अंगीभूत योजना का कार्यान्वयन किया जाता है।

इस योजना के तहत् राज्य के अनुसूचित जाति के जनसंख्या प्रतिशत के अनुपात में राज्य योजना से राशि कर्णांकित करने का प्रावधान है।