Welcome to the Official Web Site of Bihar
Site Name

SC and ST Welfare Department

मुख्य योजनाएँ

आवासीय विद्यालय 

 अनु0 जाति एवं अनु0 जनजाति के शैक्षणिक उत्थान के लिए राज्य अनु0 जाति एवं अनु0 जनजाति कल्याण विभाग के द्वारा  80  आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है तथा   13  नये आवासीय विद्यालयों के संचालन की स्वीकृति दी गई है। 

 

आवासीय विद्यालयों के छात्र/छात्राओं को दैनिक आवश्यकता यथा भोजन, वस्त्र, दवा इत्यादि तथा विधालय के रखरखाव हेतु राज्य सरकार द्वारा राशि उपलब्ध करायी जाती है। वर्तमान में छात्र/छात्राओं को दी जा रही दैनिक आवश्यकता का दर निम्न प्रकार है:-
क्रमांक दैनिक आवश्यकता का मद दर
(राशि रु0 में)
वर्ग 1-5 वर्ग 6-12
1
भोजन 1210/- प्रति माह 1610/- प्रति माह
2
वस्त्र 2100/- वार्षिक 2630/- वार्षिक
3
तेल, साबुन, सोडा 140/- प्रति माह 140/- प्रति माह
4
दवा 120/- प्रति माह 120/- प्रति माह
5
पठन-पाठन सामग्री 1230/- वार्षिक 1540/-वार्षिक
  • विभागीय पत्रांक -4681  दिनांक-15.07.2016  द्वारा आवासीय विद्यालयों के संचालन के लिए मार्गदर्शिका निर्गत की गई है जिसके आलोक में विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।
  • शैक्षणिक सत्र  2018-19  से अनुसूचित जनजाति के लिए पश्चिम चम्पारण के थरूहट क्षेत्र में नवनिर्मित 4 आवासीय विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य किया जा रहा है।
  • संधारण:-वित्तीय वर्ष 2018-19 में इस मद में अनुसूचित जाति के लिए   रु0  11943.16  लाख एवं जनजाति के लिए  रु0  2008.79  लाख की राशि आवंटित की गई है।