Welcome to the Official Web Site of Bihar
Site Name

SC and ST Welfare Department

मुख्य योजनाएँ

प्राक - परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र

अनुसूचित जाति के छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग, बिहार लोक सेवा आयोग एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल होने के लिये उन्हें प्रशिक्षण देने हेतु पटना, भागलपुर, गया, आरा (भोजपुर), सारण (छपरा), मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा विश्वविद्यालयों के तत्त्वावधान में एक-एक प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र संचालित हैं। इन केन्द्रों पर लगभग 1680 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण दिये जाने का प्रावधान है।इसके अतिरिक्त चन्द्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, पटना में एक स्टूडेंट गाईडेंस सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षणार्थियों को देश के विभिन्न प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में नामांकन की सुविधा हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है।इन केन्द्रों में प्रशिक्षण पाने वाले छात्र/छात्राओं को प्रति माह छात्रवृत्ति स्वीकृति का प्रावधान है। 2018-19 में अनुसूचित जाति के लिए स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में रु0 198.97 लाख की राशि आवंटित की गई है।