Welcome to the Official Web Site of Bihar
Site Name

Home Department

National Indian Military College Dehradun Entrance Examination

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, देहरादून प्रवेश परीक्षा

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, देहरादून, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत श्रेणी 'ए' का प्रतिष्ठान है, जो रक्षा प्रशिक्षण निदेशालय, सेना मुख्यालय के अधीन कार्य करता है।

इस कॉलेज में प्रत्येक वर्ष जनवरी एवं जुलाई सत्रों में योग्यता प्रदायी प्रवेश परीक्षा द्वारा कक्षा-8 में छात्रों का नामांकन कराया जाता है। यहाँ पर छात्रों को बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा प्रदान की जाती है।

गृह विभाग द्वारा राज्य के अर्हता प्राप्त छात्रों के लिए राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, देहरादून के सौजन्य से प्रत्येक कैलेन्डर वर्ष में दो बार-01, 02 जून एवं 01, 02 दिसम्बर को योग्यता प्रदायी प्रवेश परीक्षा का संचालन किया जाता है। अध्यक्ष, राजस्व पर्षद, बिहार की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा प्रवेश परीक्षा में राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, देहरादून द्वारा उत्तीर्ण घोषित छात्रों की मौखिक परीक्षा ली जाती है। प्रत्येक प्रवेश परीक्षा में बिहार राज्य से दो (2) छात्रों का चयन होता है।

राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, देहरादून में अध्ययनरत बिहार राज्य के अधिवासी छात्रों को प्रतिवर्ष 30,000/- (तीस हजार रूपये) मात्र की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

Government of Bihar

Sardar Patel Bhawan, Jawaharlal Nehru Marg (Bailey Road), Patna-800023

Total Visitors: 22463 No. of Active Users: 6

Content managed by :
Information and Public Relations Department, Govt. of Bihar
Suggestions if any, may be sent on - bihar.commonportal@gmail.com

Screen Reader | Website Policies | Help | © IPRD | Last Updated: