Welcome to the Official Web Site of Bihar
Site Name

Tourism Department

Cabinet Decisions

Year:

Sl. No.DateDescriptionDownload
1 17 Jul 2026सीतामढ़ी जिले में अवस्थित माँ सीता की जन्मस्थली, पुनौराधाम का श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के अनुरूप सम्यक विकास किये जाने के लिए स्वीकृत बृहद् योजना के संसमय एवं सुचारु क्रियान्वयन तथा योजना पूर्ण होने के उपरांत निर्मित परिसम्पत्तियों के प्रभावी संचालन तथा प्रबंधन संबंधित कार्यों के सफलतापूर्वक निर्वहन के उद्देश्य से गठित श्री जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम मंदिर न्यास समिति, ग्राम– पुनौरा, जिला– सीतामढ़ी के विधिवत् निबंधन और वैधता के संबंध में तैयार किये गये ट्रस्ट डीड (Trust Deed) के अनुमोदन एवं पुनौराधाम के विकास हेतु अर्जित की गयी 50.8925 एकड़ भूमि को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के विभागीय पत्रांक– 636 दिनांक– 12.03.1991 की कंडिका–ख को शिथिल करते हुए उक्त न्यास समिति को निःशुल्क हस्तांतरित करने की स्वीकृति के संबंध में। 
2 16 Jul 2026राज्य में धार्मिक पर्यटन एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सुगम, सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रोपवे आधारित आधारभूत संरचना के योजनाबद्ध विकास, संचालन एवं प्रबंधन के उद्देश्य से कंपनी अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अन्तर्गत बिहार स्टेट रोपवेज़ कंपनी लिमिटेड (Bihar State Ropeways Company Limited) का गठन के संबंध में। 
3 06 Jul 2026बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड, पटना के प्रभावशाली प्रशासन हेतु एक अपर प्रबंध निदेशक एवं एक महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं वित्त) अर्थात कुल 02 (दो) पद | 
4 25 Jun 2026मुंगेर जिलान्तर्गत तारापुर में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन सुविधाएँ विकसित करने हेतु मौजा–गाज़ीपुर, थाना सं०–191, जमाबंदी संख्या–289 की 15 एकड़ 01 डिसमिल (पन्द्रह एकड़ शून्य एक डिसमिल) भूमि को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक–644 दिनांक–15.06.1999 की कंडिका–05 एवं बिहार खासमहल नीति, 2011 की कंडिका–1 एवं कंडिका–4 (डे) में अंकित प्रावधान को शिथिल करते हुए ईशा फाउंडेशन, ईशा योग केन्द्र, वेल्लियांगिरी फुटहिल, कोयंबटूर, तमिलनाडु को 1 रुपये के टोकन मूल्य पर 99 वर्ष के लिए लीज बंदोबस्त किये जाने एवं तदालोक में किये जाने वाले समझौता ज्ञापन प्रारूप (MOU) की स्वीकृति के संबंध में। 
5 25 Jun 2026बिहार में पर्यटन आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु हुडको (HUDCO– Housing and Urban Development Corporation) एवं अन्य वित्तीय संस्थानों से कतिपय शर्तों एवं राज्य सरकार की गारंटी पर 5,000 करोड़ (पाँच हजार करोड़) रुपये वित्त पोषण प्राप्त करने हेतु बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की स्थापना की स्वीकृति के संबंध में। 
6 25 Jun 2026पटना जिला के मोकामा शहर में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन सुविधाएं विकसित करने हेतु मौजा–मोकामा खास, थाना सं०–30 की 10.11 एकड़ (दस एकड़ ग्यारह डिसमिल) भूमि को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक–644 दिनांक–15.06.1999 की कंडिका–05 एवं बिहार खासमहल नीति, 2011 की कंडिका–1 एवं कंडिका–4 (ड) में अंकित प्रावधानों को शिथिल करते हुए तिरुपति देवस्थानम्, तिरुपति, आंध्र प्रदेश को 1 रुपये के टोकन मूल्य पर 99 वर्ष के लिए लीज बंदोबस्त किये जाने एवं ततालोक में किये जाने वाले समझौता ज्ञापन (MOU) की स्वीकृति के संबंध में। 
7 18 Jun 2026राज्य में विभिन्न पर्यटक स्थलों के मध्य पर्यटकों के त्वरित एवं सुगम भ्रमण हेतु मुख्यमंत्री बिहार हेली टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026 की स्वीकृति के संबंध में। 
8 18 Jun 2026सिन्धु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता अनुदान योजना 2026 की स्वीकृति के संबंध में | 
9 18 Jun 2026बिहार राज्य अंतर्गत पर्यटकों की सुविधा हेतु मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना 2026 एवं इसे सम्बंधित दिशा निर्देश की स्वीकृति के संबंध में | 
10 22 Apr 2026कतिपय शर्तों के अधीन मुंगेर जिलान्तर्गत तारापुर में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन सुविधाएं विकसित करने हेतु कृषि विभाग की मौजा– गाजीपुर, थाना सं०-191, जमाबंदी संख्या – 289 की 15 एकड़ 01 डिसमिल (पन्द्रह एकड़ शून्य एक डिसमिल) भूमि पर्यटन विभाग को निःशुल्क हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में। 
Government of Bihar

1st Floor, B Block, Extension Building,Old Secretariat, Patna-800015

Total Visitors: 22559 No. of Active Users: 15

Content managed by :
Information and Public Relations Department, Govt. of Bihar
Suggestions if any, may be sent on - bihar.commonportal@gmail.com

Screen Reader | Website Policies | Help | © IPRD | Last Updated: 22-Aug-2026`