Welcome to the Official Web Site of Bihar
Site Name

Water Resources Department

ल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी), पटना

ऐसे बोर्डों परिषदों समितियों और अन्‍य निकायों के विवरण जिनमें दो या अधिक व्‍यक्ति हैं, जिनका उसके भागरूप में या इस बारे में सलाह देने के प्रयोजन के लिए गठन किया गया है कि क्‍या उन बोर्डों, परिषदों, समितियों और अन्‍य निकायों की बैठकें जनता के लिए खुली होगी या ऐसी बैठकों के कार्यवृत तक जनता की पहुँच होगी

जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी), पटना

यह संस्थान सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट-1860 के अन्तर्गत 25 अप्रील 1991 को निबंधित हुआ जिसका निबंधन संख्या-67/1991-92 है तथा पुर्ण रूप से जल संसाधन विभाग, बिहार से प्राप्त अनुदान पर आश्रित है।
इस संस्थान को 01 सितम्बर 1999 से जल संसाधन विभाग के संकल्प संख्या-2251 दिनांक -22.07.1999 के आलोक में पुर्णतः स्वशासी निकाय बना दिया गया है।
प्रशासनिक प्रमुख: प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार पटना-सह-अध्यक्ष, वाल्मी शासी पर्षद।
सदस्य गण: भारत सरकार, केन्द्रीय जल आयोग, राष्ट्रीय जल अकादमी के पत्रांक-12019/3/2016-NWA/1678-91 दिनांक 27-06-2016 द्वारा वाल्मी शासी पर्षद में मंत्रालय अंतर्गत विभागों से दो वरीय पदाधिकारियों को सम्मिलित करने की अनुशंसा एवं निदेशक (मुख्य अभियंता) वाल्मी, पटना को प्रदत्त शक्तियों के आलोक में संस्थान के कार्य-कलापों के सुगम संचालन हेतु वाल्मी शासी पर्षद को निम्न रूप में पुनर्गठित किया गया है-

   
1. प्रधान सचिव/सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार अध्यक्ष
2. प्रधान सचिव/सचिव, कृषि विभाग, बिहार सदस्य
3. प्रधान सचिव/सचिव, वित्त विभाग, बिहार सदस्य
4. प्रधान सचिव/सचिव, पथ निर्माण, बिहार सदस्य
5. प्रधान सचिव/सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार सदस्य
6. प्रधान सचिव/सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सदस्य
7. प्रधान सचिव/सचिव, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सदस्य
8. प्रधान सचिव/सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सदस्य
9. प्रधान सचिव/सचिव, योजना एवं विकास विभाग, बिहार सदस्य
10. मुख्य अभियंता, स्ण्ळण्ठण्व्ण्ए केन्द्रीय जल आयोग, पटना सदस्य
11. अभियंता प्रमुख, मुख्यालय, जल संसाधन विभाग, पटना सदस्य
12. निदेशक (मुख्य अभियंता), वाल्मी पटना सदस्य सचिव

जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास तथा गंगा पुनरूद्धार, भारत सरकार अंतर्गत पूणे स्थित राष्ट्रीय जल अकादमी, केन्द्रीय जल आयोग के एक वरीय पदाधिकारी जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी), पटना के शासी पर्षद की बैठकों में विशेष आमंत्रित प्रतिनिधि के रूप में भाग लेते हैं।
क. कार्यालय का नाम एवं पताः- जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी), फुलवारीशरीफ, पटना- 801505 (बिहार), जल संसाधन विभाग के अन्तर्गत एक स्वशासी निकाय
ख. संस्थान का स्वरूपः- सोसायटी निबंधन अधिनियम-1860 के तहत यह संस्था पंजीकृत है तथा जल संसाधन विभाग के अन्तर्गत एक स्वशासी निकाय है।
ग. संस्थान का परिचय तथा उद्देश्यः- इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य राज्य में जल एवं भूमि प्रबंधन हेतु जल संसाधन विभाग के अभियंताओं, कर्मियों तथा राज्य के कृषकों को प्रशिक्षित कराना है ताकि जल एवं भूमि के महत्तम उपयोग से सिंचित कृषि के द्वारा कृषि उत्पादन महत्तम हो। यह संस्थान बहुआयामी प्रकृति का है और कृषि एवं सिंचाई से जुड़े हर पहलूओं पर विभागीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने का कार्य करता है। संस्थान में सहभागिता सिंचाई प्रबंधन, विषय पर भी पुरे राज्य के कृषकों को प्रशिक्षित कर उनके द्वारा बनाये गये कृषक समितियों को नहर प्रणाली अंतरित करने के पूर्व उन्हें तैयार किया जाता है। साथ ही

      
  1. जल जमाव
  2. जल निस्सरण
  3. पर्यावरण प्रबंधन
  4. कम्प्यूटर संचालन
  5. सूचना के अधिकार अधिनियम-2005
  6. रिमोट सेंसिग का जल संसाधन में अनुप्रयोग
  7. वाटरशेड मैनेजमैंट
  8. बाढ़ प्रबंधन
  9. भू-जल प्रबंधन
  10. हाइड्रोलोजी
  11. भू-जल पुनर्भरण
  12. नहरों का संचायन एवं रख-रखाव
  13. बाराबंदी द0 बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण योजनाओं का डी0पी0आर0 तैयार करना
  14. डैम एवं बैराज का रख-रखाव आदि विषयों पर भी विभगीय पदाधिकारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है।

जल संसाधन मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा भारित व्यय पर संस्थान में कान्फ्रेंस, सेमिनार, कार्यशाला तथा राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण भी प्रायोजित किये जाते हैं तथा राज्य के कृषकों को राज्य के बारह कृषि कार्यों के अध्ययन हेतु भ्रमण कराया जाता है। साथ ही, जल संसाधन विभाग द्वारा सौंपे गये समय-समय पर कई विशेष प्रकार के कार्यों को भी पूरा किया जाता है। वर्तमान में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता स्तर से कनीय अभियंता स्तर तक के पदाधिकारियों को अनिवार्य प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है।
घ. संस्थान का योगदानः- इस संस्थान में स्थापना से अब तक जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के क्षमता वर्द्धन हेतु विभिन्न विषयों पर कई प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही पी0 आई0 एम0 के अन्तर्गत कृषकों को प्रशिक्षित कर राज्य के नहरों का प्रबंधन कृषक समितियों को हस्तांतरित करने का कार्य किया गया है। इस संस्थान में जल संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय स्तर प्रशिक्षण के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण सम्मेलन तथा सेमिनार आयोजित किए गए हैं। इस संस्थान द्वारा विविध विषयों पर पत्रिकाओं का प्रकाशन भी किया गया है। राज्य के कृषकों को राज्य के बाहर अध्ययन यात्रा हेतु भ्रमण कराया गया है।
छ. संस्था के प्रमुखः- इस संस्थान के प्रमुख अध्यक्ष शासी पर्षद होते हैं, लेकिन कार्यकारी प्रमुख निदेशक (मुख अभियंता) होते हैं।
ज. कार्यालयों की सूचीः- जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) का एक ही कार्यालय है जो जानीपुर रोड, फुलवारीशरीफ, पटना स्थित परिसर में कार्यरत है। संस्थान के प्रशासी भवन एवं परिसर में प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (बिहार सरकार), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् एवं राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, जल संसाधन मंत्रालय (भारत सरकार) आवासित हैं, जिसमें वाल्मी की गतिविधियों का आपसी तालमेल होता रहता है।
झ. बैठक का अंतरालः- शासी पर्षद का बैठक प्रत्येक वर्ष आवश्यकतानुसार समय-समय पर आहूत किये जाते हैं। इस बैठक में आम जनता की कोई भागीदारी नहीं होती है। बैठक से जुड़े विभागों को बैठक की कार्यवाही प्रेषित की जाती है, जो वाल्मी से संबंधित होते हैं।
ण. क्या जनता बैठक में भाग ले सकती हैं:- नहीं।
ट. क्या बैठक की कार्यवाही तैयार की जाती है:- हाँ।
ठ. क्या बैठक की कार्यवाही आम जनता को दी जाती है, अगर हाँ तो उसे प्राप्त करने का क्या विधान है:- नहीं, पर आवश्यकता पड़ने पर वाल्मी, पटना के सम्बन्धित अधिकारियों से संपर्क कर कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
 

बिहार स्टेट कन्स्ट्रक्शन कारपोरेशन लि० (बिहार सरकार का प्रतिष्ठान)

निबंधित कार्यालयः- ख्वाजा ईमली, अनिसाबाद, पटना-2

बिहार स्टेट कन्स्ट्रक्शन कारपोरेशन लि० कम्पनी एक्ट, 1956 के अन्तर्गत स्थापित एक कम्पनी है जो बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के अंतर्गत एक लोक उपक्रम के रूप में कार्य करती रही है।

निगम की संकटपूर्ण वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए निगम को राज्य सरकार के निर्णयानुसार निगम के निदेशक पर्षद तथा हिस्साधारियों की बैठक में निगम के परिसमापन हेतु निर्णय लिये जा चुके हैं। परिसमापन की कार्रवाई हेतु राज्य सरकार के निदेशानुसार नेशनल कम्पनी ला (NCLT) कोलकाता में केश नं.3031KB/2017 दाखिल किया जा चुका है तथा अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा है।

क- नाम एवं पता:- बिहार स्टेट कन्स्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड, ख्वाजा ईमली, अनिसाबाद, पटना, 800002
ख- संस्था का स्वरूप:- यह कम्पनी एक्ट, 1956 के अधीन एक पंजीकृत कम्पनी है।

Government of Bihar

1st Floor, Sinchai Bhawan, Old Secreatariat, Patna, Bihar800014

Total Visitors: 27868 No. of Active Users: 19

Content managed by :
Information and Public Relations Department, Govt. of Bihar
Suggestions if any, may be sent on - bihar.commonportal@gmail.com

Screen Reader | Website Policies | Help | © IPRD | Last Updated: 22-Aug-2026`