Welcome to the Official Web Site of Bihar
Site Name

Home Department

Veerta Purashkar

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता का परिचय देने वाले सात जवानों को प्रत्येक वर्ष 51-51 हजार रूपये का पुरस्कार

स्वतंत्रता आन्दोलन में शहीद हुए राष्ट्रभक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह घोषणा की गयी थी की प्रतिवर्ष स्वाधीनता दिवस के अवसर पर वीरता का परिचय देनें वाले सात जवानों को 51-51 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा |

पुरस्कार पाने की पात्रता के लिए अपने सामान्य कर्त्तव्य निर्वहन के दौरान या संधारित अभियान के संचालन के क्रम में अपराधियों/ असामाजिक तत्वों आदि से खतरनाक परिस्थिति में मुठभेड़ करते हैं, जहां आग्नेयास्त्रों से दोनों तरफ से फायरिंग या बम प्रहार की घटना घटित हो, या किसी अन्य तरह से उग्रवादियों/ अपराधियों/ असामाजिक तत्वों द्वारा जान को खतरा उत्पन्न किया गया हो एवं शारीरिक रूप से अपंग होने की संभावना हो,पुलिस कर्मी/ जवान जो जोखिम उठाकर एवं साहस के साथ सभी प्रतिकूल परिस्थितियों के विपरीत अपने कर्त्तव्य पर खरे उतरे हों अथवा उग्रवादियों/ अपराधियों के द्वारा मुठभेड़ के दौरान भारी गोला-बारी किये जाने के दौरान प्रतिरोध दर्शाने एवं उसे निष्क्रिय करने हेतु आदमी उत्साह एवं कार्य दक्षता प्रदर्शित किये हों, अथवा वैसे पुलिस कर्मियों/ जवानों जिन्हें वीरता पदक से अलंकृत करनें का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया, परन्तु विलम्ब से अनुशंसा भेजने अथवा अनुशंसित करने वाले सक्षम पदाधिकारियों के द्वारा की गयी प्रक्रियायों में त्रुटि के कारण यदि इसे भारत सरकार द्वारा अस्वीकृत कर दिया जाएगा |

प्रति वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता का परिचय देनें वाले सात सुयोग्य पुलिस जवानों /कर्मियों का चयन करनें हेतु, चयन समिति का गठन निम्न रूप से किया गया है :-

I) पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), बिहार, पटना : अध्यक्ष
II)पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना : सदस्य
III)पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक), बिहार, पटना : सदस्य
IV)पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (क्यू०), बिहार, पटना : सदस्य

Government of Bihar

Sardar Patel Bhawan, Jawaharlal Nehru Marg (Bailey Road), Patna-800023

Total Visitors: 22537 No. of Active Users: 25

Content managed by :
Information and Public Relations Department, Govt. of Bihar
Suggestions if any, may be sent on - bihar.commonportal@gmail.com

Screen Reader | Website Policies | Help | © IPRD | Last Updated: